b:else/> Hindi me Technology : परीक्षा की तैयारी कैसे करें । Exam Tips

परीक्षा की तैयारी कैसे करें । Exam Tips

 

परीक्षा की तैयारी कैसे करें Exam Tips in Hindi


How to prepare for exam


किसी विषय के बारे में गहराई से अध्ययन करना औऱ उस विषय मे अपनी योग्यता को दर्शाने के लिए परीक्षा देना है ।

 मतलब आप अपने विद्यार्थी रूप में स्कूल कॉलेज या किसी प्राइवेट एजुकेशन संस्था से जुड़े हुए होते हो जिसमें आपको कई तरह के कोर्स/ सब्जेक्ट /स्किल के बारे में अध्ययन करना होता है। औऱ


उनकी समय सीमा निश्चित होती है और यह एक अंतराल के बाद आपको अपनी योग्यता दर्शाने के लिए परीक्षा के रूप से अवगत होना पड़ता है जिसके बाद एक परिणाम आपका अगला लेवल तय करता है


परिणाम के बारे में सोचकर परीक्षा का रूप आपके तनाव को बढ़ा देता है अगर परीक्षा को लेकर हम अच्छे से तैयारी कर लेते है तो हमारे ऊपर तनाव कम रहता है। 


लेकिन अगर तैयारी अच्छे से नहीं हुई तो हमें कई तरह के सवाल घेर लेते जैसे परीक्षा में पेपर कैसा आएगा?

कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें परीक्षा में परिणाम क्या रहेगा ?परीक्षा में क्या लिखना है ?परीक्षा में किस किस तरह से सब्जेक्ट के बारे में पढ़ना है। परीक्षा में अच्छे नंबर कैसे लाना है यह सब सवाल आपको घेर लेते हैं 

इसलिए परीक्षा से पहले औऱ परीक्षा तक Preparation हमेशा अच्छे से होनी जरूरी होती है ।तो हम परिक्षा के लिए Preparation कैसे करें




Exam-Preparation Tips in hindi


चाहे आप प्रतियोगी परीक्षा के लिए पढ़ाई रहे हो या आप स्कूल कॉलेज या किसी प्राइवेट एजुकेशन संस्थान की परीक्षा के लिए पढ़ रहे हो तो पढ़ाई से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है जैसे:-


               :-परीक्षा देने का उद्देश्य जाने:-


सबसे पहले आप परीक्षा के लिए पढ़ने के उद्देश्य को एक बार जरूर जाने क्योंकि जब तक आप अपने पढ़ाई का उद्देश्य नहीं समझोगे तब तक आप परीक्षा या पढ़ाई को इतना महत्वपूर्ण नहीं मानोगे जिससे पढाई के प्रति आपकी लगन भी नही बढ़ेगी। 

 


             :-परीक्षा के परिणाम की चिंता न करें:-


आपकी मेहनत आपकी लगन आपके परिणाम को तय करते हैं इसलिए कभी भी आप परिणाम की चिंता ना करें आप हमेशा पढ़ने  मैं ही समय को व्यतीत करें पढाई में ध्यान लगाएं और जितना ज्यादा हो सके लगन से पढ़ाई करें क्योंकि


आप का परिणाम से पहले आपको परीक्षा देनी है इसीलिए परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण है कि आपने जो पढ़ाई की है उसी को आधार बनाकर आपके सवाल पेपर में आएंगे और उसके बाद आप का परिणाम आएगा इसीलिए हमेशा अपने परिणाम की चिंता ना करें और ज्यादा से ज्यादा फोकस अपनी पढ़ाई में करें



● पढाई के नियमो के साथ अध्ययन करें


● पढ़ाई पर चिंतन औऱ मनन करें


● पढ़ाई पूरी लगन और महेनत से करें


● हमेशा ईमानदारी से पढ़ाई करें


● अच्छी शिक्षा को अपने जीवन का आधार माने




            :- परीक्षा के लिए पढ़ाई में फोकस करें:- 


देखा जाए तो आज के समय में पढ़ने के साथ-साथ कहीं काम भी होते हैं लेकिन आप अगर पढ़ाई कर रहे हो तो  हमेशा पढ़ाई करना महत्वपूर्ण माने औऱ कोशिश करें कि आप पढ़ने के समय पढ़ाई में पूरा ध्यान रहे।


● अपनी अध्ययन सामग्री को व्यवस्थित करें


● अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें


● नॉट्स बनाए औऱ लिखने का अभ्यास करें


● हमेशा सकारात्मक द्रष्टिकोण बनाएं रखें।


● समय का सदैव सदुपयोग करें।


● अनुशासित बने 




    :- परीक्षा को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें:- 


पढ़ना जितना महत्वपूर्ण होता उतना है पढ़ाई के लिए स्वास्थ्य अच्छा रहना जरूरी होता है पढ़ाई के साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें जिससे आप स्वस्थ तन तो स्वस्थ मन से पढ़ाई कर पाओगे 


● नियमित व्यायाम औऱ योग करें


●  ध्यान का अभ्यास करे


●  अच्छा खान पान रखें । जिससे आपको सकारत्मक ऊर्जा मिलती रहें


●नियमित ब्रेक ले जब आपको लगे कि शारीरिक रूप और मानसिक रूप से आराम की जरूरत हो तब आप थोड़ा सा ब्रेक ले। औऱ इस अन्तराल को अच्छे तरीके से यूज़ करें।


●तनाव ना लें औऱ हमेशा सकारात्मक रूप से स्वयं पर विश्वास बनाए रखें।


● पर्याप्त नींद और मनोरंजन करें।



                  :-अच्छी संगत रखें या बनाएं :-


 जब आप किसी भी प्रकार की पढ़ाई कर रहे हो जैसे प्रतियोगी परीक्षा/ बोर्ड परीक्षा /कोर्सेज यहां स्कूल या किसी भी प्रकार की शिक्षा ग्रहण कर रहे हो तो आप हमेशा अपनी संगत को अच्छी बनाएं जिससे आपको पढ़ाई में कई प्रकार की सहायता मिल सकती है जैसे ग्रुप डिस्कशन  सवलो या विषय को लेकर विचार विमर्श करना।


● आपके जवाब दुसरो को समझाने की कोशिश करें


● किसी विषय या विषयों से सम्बंधित सवाल जवाब का आपस मे ग्रुप डिस्कशन करें।


● पढ़ाई के प्रति एक दूसरे को मोटिवेट करें


● किसी समस्या का आपस मे मिल हल निकालने की कोशिश करें।        


● पढ़ाई करने के अच्छे -अच्छे तरीको को जाने


● विषय सम्बंधी अध्यापकों के साथ विचार- विमर्श करें



         :-परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी कैसे करें:-


1. नियमित अध्ययन:- परीक्षा में पढ़ने के लिए आप नियमित रूप से अध्ययन करें और किसी भी विषय को या टॉपिक को गहराई से समझने की कोशिश करें। नियमित अध्ययन करने से आप धीरे-धीरे एक बड़े रूप में ज्ञान को अर्जित कर लेंगे जिससे परीक्षा को लेकर आप पर तनाव भी नही रहेगा।



◆किसी भी विषय से सम्बंधित टॉपिक को रटने से अच्छा याद करने औऱ समझने की कोशिश करे।


◆  पढ़ाई के प्रति हमेशा सर्तक औऱ जागरूक रहे


◆ पढ़ाई को लेकर आलस्य और लापरवाही ना करें


◆ याद रखने की शैली के अनुसार अध्ययन करें


◆ पढ़ाई हमेशा शान्त औऱ एकाग्र होकर करें।


अगर आप लंबे समय से नियमित रूप से अध्ययन करते हैं तो परीक्षा के समय आप पर किसी भी प्रकार से परीक्षा को लेकर तनाव नही रहता है और परीक्षा आप एकदम फ्री माइंड रह कर देते हो जिससे आपको सफलता मिलती हैं इसीलिए अगर आप मन से पढ़ाई करना चाहते हो तो आज से अभी से नियमित रूप से अध्ययन करना आवश्यक होगा।



2. समय सारणी:- परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी करने के लिए आपको समय सारणी के अनुसार पढ़ाई करनी होगी अगर आप समय सारणी के अनुसार पढ़ाई करते हो तो आप एक अनुशासित बनते हो और अनुशासन का पढ़ाई में बहुत महत्व होता है क्योंकि अगर हम अनुशासित होकर पढ़ाई करते हैं तो हमें पढ़ाई में सफलता मिलती हैं और हमारे समय का सदुपयोग होता है इसीलिए पढ़ाई हमेशा समय सारणी के अनुसार की जाती हैं


◆पढ़ाई करने की अवधि निर्धारित करें


◆ कठिन विषयो या टॉपिक्स के लिए समय निर्धारित करें।


◆ पढ़ाई करने के लिए समय के अनुसार पाठ्यक्रम की व्यवस्था बनाए


◆पढ़ाई करने के बाद की गई पढ़ाई पर समीक्षा करने के लिए समय निर्धारित करें


◆ परीक्षा-अभ्यास करने के लिए समय निर्धारित करें।


◆ नोट्स बनाने के लिए समय निर्धारित करें 


◆ रिवीजन करने के लिए समय को निर्धारित करें।



3.पुराने पेपर /मॉडल पेपर सोल्व करें:- आप जिस भी सब्जेक्ट की तैयारी कर रहे हो उससे सम्बन्धित पुराने पेपर को हल करने की कोशिश करें और साथ ही साथ पुराने पेपर का एनालाइज करें की किस प्रकार से एग्जाम में सवाल आते हैं कौन सा टॉपिक ज्यादा से ज्यादा इंपोर्टेंट है और किस चैप्टर से अधिक से अधिक सवाल आते हैं किस चैप्टर से कम सवाल आते हैं इस प्रकार से सब्जेक्ट का पूरा एनालाइज करें। जब भी आप पढ़ रहे हो तो पुराने पेपर को साथ रखे 


◆ पिछले परीक्षा पत्रों की समीक्षा करें


◆ पुराने पेपर को सॉल्व कर खुद का स्कोर निकाले


◆ विषय के अनुसार पुराने पेपर में पूछे गए सवालों का विश्लेषण करें


◆ इससे आपका एग्जाम को लेकर कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा



4. सिलेबस को जाने:- जब भी आप स्कूल कॉलेज या प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हो तो सिलेबस को अपने पास जरूर रखें और जब भी आप किसी टॉपिक के पढ़ रहे हो तो सिलेबस मैं भी उसे नोटिस करते रहे जिस और सिलेबस के अनुसार उस विषय या टॉपिक पर ज्यादा फोकस करें जिससे आपका सिलेबस भी धीरे-धीरे कंप्लीट होता रहेगा।


◆ पर्याप्त पाठ्यक्रम अपने पास रखें


◆ महत्वपूर्ण टॉपिक्स को Highlight करें


◆ सेलेबस को जाने समझे और समय के अनुसार कंप्लीट करें


◆ सिलेबस के अनुसार महत्वपूर्ण सवालों या टॉपिक्स पर फ़ोकस करें।



5.नियमित Class Join करें:- नियमित रूप से कक्षा को  जॉइन करें और अगर आप वास्तविक रूप में पढ़ना चाहते हो जो भी आपको क्लास में पढ़ाया जाए उसका पहले से ही रिविजन कर आए जिससे आ    पको किसी भी विषय से संबंधित टॉपिक को समझने में आसानी रहेगी

  

◆ नियमित क्लास जाना मतलब आपको पढ़ाई करने का एक अच्छा वातावरण मिल जाता है । ज्यादा से ज्यादा समय क्लास में व्यतीत होने से आप पढ़ाई में पूरी तरह से घुलमिल जाते हो

      

◆ नियमित क्लास से आप एजुकेशन गतिविधियों से हर समय जुड़े रहते हो


◆ पढ़ाई के कई तरीकों को बारीकी से सीखने को नियमित क्लास से मिलता है

     

◆ नियमित क्लास जाने से कंपटीशन की जानकारी रहती है साथ ही साथ कंपीटीटर के बारे में भी पता रहता है 


◆ नियमित क्लास ज्वाइन करने से हम अनुशासित बनते हैं


         पढ़ाई कैसे करें औऱ पढ़ाई में मन कैसे लगाएं


         Online Study क्या है औऱ कैसे करें

         

Conclusion:- अगर आपने परीक्षा को लेकर अपना उद्देश्य और महत्व को जानकर सकारात्मक रूप से एक अच्छी तैयारी की है तो आप परीक्षा में जरूर सफलता अर्जित करोगे परीक्षा एक आपका अगला लेवल पर करता है जिससे आपके भविष्य पर प्रभाव पड़ता है अगर आप अपने समय का सदुपयोग करना चाहते हो तो आज से अभी से पढ़ना स्टार्ट कर दो आप अगर वास्तविक रूप से पढ़ाई को अपने जीवन का आधार बनाना चाहते हो या आप ज्ञान अर्जित कर सफल इंसान बनना चाहते हो तो आप अपने अमूल्य समय को पढ़ाई में जितना हो सके उतना दो और आपको परीक्षा को ध्यान में रखकर परीक्षा के अनुरूप तैयारी करनी है ।


तो दोस्तों मैं आँशा करता हूँ! कि आपको इस लेख के माध्यम से परीक्षा के लिए कैसे तैयारी करें के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें